{"_id":"692adf9ba38a636c180ac573","slug":"child-died-who-injured-in-wolf-attack-in-bahraich-2025-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: भेड़ियों ने छह साल के बालक को नोचा, चबा गए हाथ के पंजे; छह घंटे जिंदगी से जंग लड़ते हुए तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भेड़ियों ने छह साल के बालक को नोचा, चबा गए हाथ के पंजे; छह घंटे जिंदगी से जंग लड़ते हुए तोड़ दिया दम
Sat, 29 Nov 2025 05:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 29 Nov 2025 05:27 PM IST
सार
बहराइच में भेड़ियों ने छह साल के बालक पर हमला करके घसीट ले गए। उसके हाथ के पंजे चबा गए। करीब छह घंटे जिंदगी से जंग लड़ते हुए उसने दम तोड़ दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
भेड़िया
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बहराइच में भेड़िये के हमले में घायल बालक की शुक्रवार रात मौत हो गई। करीब छह घंटे तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद बालक ने लखनऊ ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के बाद से गांव में आक्रोश है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मामला बौंडी क्षेत्र के मल्लाहनपुरवा गांव की है। गांव निवासी स्टार (6) पुत्र रोशन को शुक्रवार को भेड़िये ने नोचकर घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने खेत की घेराबंदी कर बच्चे को किसी तरह छुड़ाया था। लेकिन, तब तक भेड़िया बच्चे के दोनों हाथ के पंजे चबा गया था।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रात 11 बजे हालत अधिक बिगड़ने पर बच्चे को ट्रामा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय फखरपुर के पास बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत बढ़ गई है।