फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   child clashed with leopard

Bahraich News: दो अभियुक्तों की जमानत अर्जी खारिज

Thu, 05 Jan 2023 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
child clashed with leopard
बहराइच। खेत की रखवाली कर रहे किशोर पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए किशोर ने शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गया। पांच मिनट तक किशोर तेंदुए से संघर्ष करता रहा। तब तक हांका लगाते हुए ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर पहुुंची वन विभाग की टीम ने किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट रेंज के कैलाश नगर ढकिया गांव निवासी सूरज कुमार (16) पुत्र मंगलू गुरुवार की शाम को गेहूं के खेत की निगरानी करने गया था। बताया जाता है कि खेत की रखवाली करते समय जंगल से निकले तेंदुुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमला करते ही किशोर हिम्मत दिखाते हुए उससे भिड़ गया। किशोर की आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण हांका लगाते हुुए दौड़े।
विज्ञापन

ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख तेंदुआ किशोर को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। पांच मिनट के संघर्ष में किशोर के सिर, मुंह और पीठ में गहरे जख्म हो गए। घटना की सूचना वन विभाग को दी। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि मौके पर वन विभाग की टीम को भेजा गया। टीम ने किशोर को पीएचसी में भर्ती कराया है। गांव में गश्त बढ़ानेे के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed