फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   chief secretary visited aashram padhyati vidyalay

आश्रम पद्धति विद्यालय मिला बदहाल, बिफरे प्रमुख सचिव

Sat, 30 Jan 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 30 Jan 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
chief secretary visited aashram padhyati vidyalay
बहराइच। प्रमुख सचिव समाज कल्याण सुनील कुमार शनिवार दोपहर बहराइच पहुंचे। उन्होंने समग्र ग्राम सलारपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन


इस दौरान गांव में आशा की तैनाती नहीं मिली। प्रमुख सचिव ने एक माह में आशा की तैनाती कराने के निर्देश दिए। वहीं, आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण में व्यवस्थाएं बदहाल मिलने पर प्रमुख सचिव बिफरे।
विज्ञापन


चौपाल के दौरान प्रमुख सचिव ने बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा के मुद्दों पर ग्रामीणों से समस्याएं सुनीं। डीएम अभय ने बताया कि 54 लाभार्थियों को पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई ग्रामीणों ने आधार कार्ड न होने की बात कही। इस पर डीएम ने शिविर लगाकर आधार कार्ड बनवाने को कहा। प्रमुख सचिव ने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को देने की बात कही।

ग्रामीणों ने गांव में आशा की तैनाती न होने की बात कही। इस पर प्रमुख सचिव ने एक माह के अंदर आशा की तैनाती कराने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने आसपास स्थापित औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले धुएं और राख से स्वास्थ्य प्रभावित होने की जानकारी भी दी। तो उन्होंने डीएम को कार्ययोजना बनाकर अमल करने के निर्देश दिए।


इसके बाद प्रमुख रिसिया में संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे। यहां क्लास रूम में खूब गंदगी मिली। इस पर प्रमुख सचिव बिफर पड़े। उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की चेतावनी दी। 

क्लासरूम और छात्रावास के टूटे कांच को लगवाने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में पौधरोपण को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed