{"_id":"68fd19e25498fa81770e8d94","slug":"chhath-festival-begins-with-bathing-and-eating-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-138639-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व
Sun, 26 Oct 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
शिवपुर क्षेत्र में छठ पूजा के अवसर पर नहाय-खाय पूजा करतीं महिलाएं। -संवाद
बहराइच/शिवपुर। सूर्य उपासना का महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय से शुरू हो गया। महिलाओं ने मस्तक पर सिंदूर लगाकर पूजा-अर्चना की।
व्रती महिलाओं ने शनिवार को सुबह से ही घर की सफाई की और निर्धारित विधान के अनुसार पवित्र प्रसाद ग्रहण किया। व्रती के भोजन के बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने भी भोजन किया। रविवार को खरना में प्रसाद वितरित किया जाएगा। शाम से 36 घंटे का निर्जल व्रत रखा जाएगा और सोमवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण होगा।
जिले के 22 पूजा घाटों पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में साफ-सफाई कराई गई है। घाटों पर बहराइच पुलिस के साथ-साथ पीएसी और मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है। पुलिस लाइन स्थित बेरिया समय माता तालाब, सरयू घाट, हाडा बसहरी छठ घाट, काली कुंडा सहित अन्य घाटों पर सजावट की गई है।