फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cheating of Rs 14 lakh from advocate on the pretext of Tantra-Mantra

Bahraich News: तंत्र-मंत्र के बहाने अधिवक्ता से 14 लाख की ठगी

Sun, 14 Dec 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 14 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 14 lakh from advocate on the pretext of Tantra-Mantra
बहराइच। ग्राम जगतापुर निवासी अधिवक्ता अजय कुमार त्रिपाठी ने एक तांत्रिक और उसके परिवार के सदस्यों पर संगठित तरीके से 14 लाख से अधिक की ठगी करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को हुजूरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि कि अनिल तिवारी उर्फ तांत्रिक नीर बाबा उससे ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन करवाने के बहाने संपर्क में आया, इसके बाद जान-पहचान बढ़ी। इसी दौरान तांत्रिक अनिल और उसके घर के लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से अनुष्ठान के दौरान घर में अशांति, गड़े धन और भूत-प्रेत का भय दिखाया। पूरे परिवार के अनिष्ट की बात कहकर गृह शांति करवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन




अधिवक्ता का कहना है कि गृह शांति पूजा पाठ के बहाने तांत्रिक ने ऑनलाइन माध्यम से अमन तिवारी के खाते में अलग-अलग तिथियों में कुल 2,72,970 रुपये जमा कराए। 26 सितंबर की रात घर आकर शुभ मुहूर्त का हवाला देते हुए परिवार को एक कमरे में बैठा दिया गया और यह कहकर कि नकदी व जेवरात पर भी भूत-प्रेत का वास है, घर में रखे 3.75 लाख रुपये व लगभग आठ लाख के आभूषण एक कपड़े में बंधवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि परिवार को कमरे में बंद कर जाप करवाया गया और तांत्रिक पक्ष नकदी व जेवरात लेकर कथित सिद्ध स्थान पर ले जाने के बहाने भाग गया। बाद में संपर्क करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और किसी से शिकायत करने पर पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी भी दी।

हुजूरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed