फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Chargesheet against the accused

Bahraich News: मासूम से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ नौ दिन में चार्जशीट

Tue, 27 Feb 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 27 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet against the accused
नानपारा (बहराइच)। क्षेत्र के एक गांव में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अधेड़ के खिलाफ दर्ज केस की विवेचना नौ दिन में पूरी करके पुलिस ने सोमवार को चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी। पुलिस को उम्मीद है कि केस की सुनवाई शुरू होने से आरोपी को जल्द सजा मिल सकेगी।
विज्ञापन

एक वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना 17 फरवरी को हुई थी। खेलने के दौरान बच्ची को गांव का 50 वर्षीय भोंदू रहमान टॉफी खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। गंभीर हालात में बच्ची परिजनों के पास पहुंची तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। परिजन ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां हालात गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के बाद बच्ची को केजीएमयू लखनऊ भेज दिया गया। लखनऊ इलाज से बालिका की हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले आए।
विज्ञापन

उधर घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करने के साथ उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज केस की विवेचना पूरी करके सोमवार को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई। आरोपी के खिलाफ एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed