फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Chants of 'Bappa' resonate during Ganeshotsav

Bahraich News: गणेशोत्सव पर गूंजे बप्पा के जयकारे

Wed, 16 Sep 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 16 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Chants of 'Bappa' resonate during Ganeshotsav
बहराइच के मीराखेलपुरा में गणेश भगवान की पूजा करते श्रद्धालु। 
बहराइच। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना के बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पूजा पंडालों में बप्पा के जयकारे गूंज रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर सुबह-शाम आरती और पूजन-अर्चन के साथ भजन संध्या, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कई घरों में भी भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के ब्राह्मणीपुरा मोहल्ले में विघ्नविनाशक भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं, बशीरगंज चौराहे पर ‘बहराइच के राजा’ की भव्य प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। अयोध्या धाम से आए पुरोहितों ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। प्रतिमा की नेत्र पट्टिका हटते ही ‘बहराइच के राजा’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन


इस बार प्रतिमा को श्याम रंग में सजाया गया है। समिति अध्यक्ष विनय रस्तोगी ने बताया कि 19 सितंबर को अयोध्या धाम के बालाजी जागरण ग्रुप की ओर से मां भगवती का जागरण होगा। 23 सितंबर को विशाल भंडारा, जबकि 24 सितंबर को महाआरती, महाशृंगार और महाभोग का आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर को विसर्जन शोभायात्रा के साथ गणेशोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में संयोजक आलोक गुप्ता, शिवाराज गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अंकित जालान, दुर्गेश सोनी, अम्बिकेश सोनी, हिमांशु रस्तोगी, आयुष गुप्ता, जतिन मलिक, देव गुप्ता, नितिन मलिक, अस्तित्व गुप्ता, यश, प्रतीक यादव और शिवांश सोनी समेत समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।


कैसरगंज में गणेश प्रतिमा स्थापित
कैसरगंज। गणपति बप्पा के जयघोष के बीच सोमवार को हनुमान मंदिर के निकट भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। आयोजन समिति के अनुसार 20 सितंबर को दोपहर तीन बजे भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

आयोजन में संरक्षक बादशाह सिंह, सहसंरक्षक वीरेश सिंह, प्रबंधक अमरीश गुप्ता, संयोजक शिव शंकर पाठक, अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमा प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता और संजीव गुप्ता, महामंत्री हरिद्वारी प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय पाठक, संगठन मंत्री विक्रम पाठक और गणेश पूजा व्यवस्था प्रमुख महेश कुमार गुप्ता की प्रमुख भूमिका है।



नानपारा में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’
नानपारा। विघ्नहर्ता भगवान गणेश के आगमन से नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। सोमवार को गणेश चतुर्थी पर विभिन्न पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। विघ्नहर्ता श्री गणेश पूजा समिति बाबा माधव दास कायस्थ टोला, श्री गणेश नवयुवक समिति स्टेशन रोड और नई बस्ती गणेश पूजा समिति समेत अन्य पंडालों में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जयकारों के बीच बप्पा को विराजमान कराया गया। अनंत चतुर्दशी पर गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed