फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   change three center administrators

तीन केंद्र व्यवस्थापक बदले

Tue, 28 Mar 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 28 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
change three center administrators
60 केंद्रों पर हुई बीएससी और बीकॉम की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में अव्यवस्थाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को डीआईओएस की छापेमारी में तीन परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्थाएं मिलीं। एक परीक्षा केंद्र पर छात्र आपस में नकल करते मिले। इस पर तीनों केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया गया है। 
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम प्रभारी अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार को डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय की टीम ने दर्जन भर से अधिक विद्यालयों में छापेमारी की।
विज्ञापन


इस दौरान डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज बभनिया फाटा में सिटिंग प्लान से छात्र बैठे हुए नहीं मिले। वही स्थिति अवध बिहारी मेमोरियल इंटर कॉलेज में मिली। जबकि नवयुग इंटर कॉलेज मिहींपुरवा में अफरा-तफरी का माहौल था। यहां पर डीआईओएस की टीम पहुंचने पर छात्र आपस में नकल करते हुए मिले। प्रशासनिक व्यवस्था खराब दिखी। इसके चलते तीनों परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हुकुम सिंह इंटर कॉलेज कैसरगंज में द्वितीय पाली में रसायन विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान एक छात्रा नकल करते हुए मिली। उसकी कॉपी सील कर नकल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed