फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Chafariya Jaiswal Club reached semi-finals

Bahraich News: चफरिया जायसवाल क्लब पहुंची सेमीफाइनल

Sat, 07 Feb 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 07 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chafariya Jaiswal Club reached semi-finals
क्रिकेट टूर्नामेंट में ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते अति​थि।  - स्रोत : आयोजक
बिछिया। स्वच्छ भारत मिशन क्रिकेट टूर्नामेंट के छठवें दिन शुक्रवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। यह रोमांचक मैच चफरिया जायसवाल क्रिकेट क्लब और सुजौली की टीमों के बीच 14-14 ओवरों का हुआ।
विज्ञापन


मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार प्रभारी, पावर हाउस और विशिष्ट अतिथि अजय साहनी (एसएसओ) ने किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुजौली की टीम निर्धारित 14 ओवरों में 124 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से मनोज यादव ने शानदार 55 रन और वकील ने 29 रनों का योगदान दिया। चफरिया की तरफ से आलोक और दसीम ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि फैजल और वीरेंद्र सिंह को दो-दो सफलताएं मिलीं।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी चफरिया जायसवाल क्रिकेट क्लब ने शानदार खेल दिखाते हुए 13वें ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम के लिए फैजल ने 30 और वीरेंद्र सिंह ने 24 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए आलोक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अमित सिंह, जुनैद खान, मो. आजाद घोसी, शुभम सिंह और मुन्ना सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed