फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Census workers are getting incomplete information, increasing the challenge

Bahraich News: जनगणना कर्मियों को मिल रहीं अधूरी सूचनाएं, बढ़ी चुनौती

Wed, 27 May 2026 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Census workers are getting incomplete information, increasing the challenge
शेखदहीर में जनगणना के लिए जानकारी लेती कर्मचारी।
बहराइच। जिले में जनगणना कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचकर परिवारों से जानकारी जुटा रहे हैं, लेकिन लोगों की उदासीनता और अधूरी सूचनाएं उनके लिए चुनौती बढ़ा रही हैं। कई परिवार घर पर नहीं मिल रहे हैं या फिर जरूरी सवालों के जवाब देने में टालमटोल कर रहे हैं। इससे जनगणना कर्मियों को बार-बार एक ही घर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जनगणना के तहत कर्मियों को प्रत्येक परिवार से 35 बिंदुओं पर जानकारी जुटानी है। इनमें परिवार के सदस्यों की संख्या, शिक्षा, रोजगार, जन्मतिथि, प्रवास, आय के स्रोत, आवासीय, सामाजिक व आर्थिक स्थिति समेत कई अहम जानकारियां शामिल हैं।
विज्ञापन


शहर के सलारगंज में तैनात जनगणना कर्मी संगीता ने बताया कि कई लोग जल्दी में होने का हवाला देकर जानकारी देने से बचते हैं। कुछ लोग आधार, मोबाइल नंबर और परिवार के अन्य सदस्यों के विवरण साझा करने से हिचक रहे हैं। इससे डाटा अधूरा रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानपारा ब्लॉक के जनगणना कर्मी रामकिशोर यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। घर पर केवल महिलाएं या बुजुर्ग मिलते हैं, जिन्हें कई जरूरी जानकारियां नहीं होतीं। ऐसे में दोबारा जाना पड़ता है।
महसी की कर्मी पूजा ने बताया कि कई परिवार जनगणना को सरकारी जांच समझ लेते हैं और सही जानकारी देने से कतराते हैं। लोगों को पहले समझाना पड़ता है कि यह केवल सरकारी आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया है।


समुचित जानकारी उपलब्ध कराएं

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने लोगों से अपील की है कि जनगणना कार्य के लिए घर-घर पहुंच रहे कर्मियों को समुचित एवं सही जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े अपडेट होने से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सकेगा। विकास योजनाओं की रूपरेखा तय होगी। डीएम ने कहा कि जनगणना कर्मियों से सहयोगात्मक व्यवहार करें और मांगी गई जानकारी समय से उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना कार्य निर्धारित समय सीमा में सुचारु रूप से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed