Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Census in the district to be conducted in two phases; self-enumeration to begin from November 16 DM

दो चरणों में होगी जिले में जनगणना, 16 नवंबर से होगी स्वगणना : डीएम

Fri, 06 Nov 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 06 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Census in the district to be conducted in two phases; self-enumeration to begin from November 16 DM
श्रावस्ती। जिले में होने वाली जनगणना को लेकर शुक्रवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान डीएम ने जनगणना की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी और लोगों से स्वगणना को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर जागरूक करने व प्रचार-प्रसार करने की अपील की। इस दौरान सीडीओ शाहिद अहमद और एडीएम ललित कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि जनगणना देश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए नियमित रूप से जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठकें की जा रही हैं।
विज्ञापन

बताया कि जनपद में दो मास्टर ट्रेनर्स ने 42 फील्ड ट्रेनर्स को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया है। जो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भिनगा में सात से नौ अक्तूबर और 12 से 14 अक्तूबर के बीच संपन्न हुआ। इसके बाद इन 42 फील्ड ट्रेनर्स ने पांच चार्ज के तहत कुल 2,721 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया। यह प्रशिक्षण 27 अक्तूबर से छह नवंबर के बीच पूरा हुआ है। यही प्रगणक व सुपरवाइजर जिले में जनगणना का कार्य संभालेंगे। जनगणना का यह कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल और घर-घर दोनों माध्यमों से होगी जनगणना
डीएम ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में स्वगणना की जाएगी, जो 16 से 30 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान नागरिक इंटरनेट के माध्यम से अपनी जानकारी खुद ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। वहीं, दूसरा चरण घर-घर जाकर जनगणना का होगा, जो एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक चलेगा। जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर आंकड़े जुटाएंगे।

उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। इसके साथ ही ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से भी लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया गया है। सभी चार्ज अधिकारियों को पैम्फलेट, पोस्टर, बैनर और सोशल मीडिया के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसडीएम निशांत उपाध्याय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed