{"_id":"694eebe576fc06eebb0a25f9","slug":"celebrated-the-birth-anniversary-of-atal-bihari-vajpayee-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-141801-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई
विज्ञापन
नवाबगंज में बृहस्पतिवार को अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाते लोग। -संवाद
बहराइच। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती बृहस्पतिवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर भाजपा कार्यालय में पूर्व पीएम के चित्र के सामने 101 दीपक जलाकर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने उनके राजनीतिक योगदान पर चर्चा भी की।
समारोह में सांसद डॉ. आनंद गोंड, जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, नन्हेलाल लोधी, राहुल राय, डॉ. डिंपल जैन, हेमा निगम, अजय प्रताप सिंह अज्जू, कन्हैया सोनी, निशा शर्मा, मंदीप सिंह वालिया समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विशेश्वरगंज ब्लाॅक क्षेत्र अंतर्गत मंडल मंत्री रवि मिश्र के प्रतिष्ठान पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रतिनिधि/भवानीप्रसाद मिश्र जटाशंकर महाविद्यालय के उपप्राचार्य राजकुमार शुक्ल रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता धनलाल पांडेय, सोम मिश्र, मोहन चंद्र पांडेय, राजेश कुमार, राम गोविंद शुक्ल, रामपाल शुक्ला, धनंजय मिश्रा, जगजीवन मौर्य, राम सोहावन तिवारी, अमित पांडेय, संचित मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।