फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Celebrate Holi with laughter, present example

हंसी-खुशी के साथ मनाएं होली, पेश करें मिसाल

Mon, 02 Mar 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Celebrate Holi with laughter, present example
बहराइच के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते डीएम व एसपी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डीएम शंभु कुमार ने की। रंगों के त्योहार होली को शांति पूर्ण माहौल में मनाए जाने के लिए हुई संभ्रांत लोगों के साथ बैठक में विश्वास दिलाया गया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी होली भाईचारे के साथ मनाई जाएगी। बैठक का संचालन कलेक्ट्रेट कर्मी गुलाम अली शाह ने किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जिला अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि भाईचारगी की मिसाल को कायम रखते हुए हंसी-खुशी के साथ होली मनाएं। जिला प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, विद्युत व पानी के माकूल बंदोबस्त कराए जाएंगे। कहा कि जिले में अमन-चैन से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने कहा कि होली के अवसर पर गुड पुलिसिंग व्यवस्था रहेगी। कहा कि वायु, जल व प्रकाश की तरह त्योहार भी किसी वर्ग विशेष के नहीं होते हैं बल्कि सबके लिए होते हैं। इसलिए सभी लोग खुले दिल से मिलजुलकर त्योहार मनाएं। एसपी ने लोगों से अपील की कि यदि कोई बात उनके संज्ञान में आए तो तत्काल जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले का इतिहास है कि यहां पर होली का त्योहार सभी लोग मिल जुलकर मनाते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि लोगों को नशे की लत से दूर रखने में सहयोग करें। बैठक के दौरान केंद्रीय होली समिति के अध्यक्ष दीपक सोनी ने जिला प्रशासन से होलिका दहन स्थलों, घंटाघर व पार्क समेत संपूर्ण नगर क्षेत्र की समुचित साफ-सफाई, प्रकाश व जल की व्यवस्था कराए जाने तथा त्योहार के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने का सुझाव दिया।

पं. हनुमान प्रसाद शर्मा, सुधाकर मिश्रा, निशा शर्मा, कारी जुबेर अहमद, डॉ. मोहम्मद आलम सरहदी समेत अन्य वक्ताओं ने भी त्योहार के अवसर पर बिजली, पानी व सफाई की समुचित व्यवस्था कराने का सुझाव दिया। इस मौके पर एडीएम जयचंद्र पांडेय, एएसपी नगर अजय प्रताप व ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह, सीआरओ प्रदीप कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश समेत सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed