फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Celebrate festivals peacefully: ASP

शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं पर्व-त्योहार : एएसपी

Sun, 22 Feb 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 22 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Celebrate festivals peacefully: ASP
नानपारा कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक करते एसडीएम, सीओ व अन्य।     -संवाद
शिवपुर/खैरीघाट। होली और रमजान को देखते हुए थाना परिसरों में शांति समिति की बैठक का सिलसिला जारी है। शनिवार को कोतवाली नानपारा व थाना खैरीघाट परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में सहयोग और चेतावनी का नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन



नानपारा कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक में एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। दोनों समुदाय से कड़े शब्दों में कहा कि किसी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना होने पर, उसके जिम्मेदार स्वयं होंगे। बीडीसी अर्जुन ने नानपारा देहात के भज्जापुरवा में होलिका दहन स्थल तक सफाई करवाने की मांग की।
विज्ञापन


बैठक में एसडीएम मोनालिसा जौहरी, सीओ पहुंप सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, ईओ नगर पालिका रंग बहादुर सिंह, एडीओ पंचायत राजेश चौधरी मौजूद रहे।

थाना खैरीघाट में क्षेत्राधिकारी महसी पवन त्यागी, थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने सुरक्षा उपायों पर चर्चा की। बैठक में त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में होली समिति के अध्यक्ष अतुल जायसवाल, मनोज गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा अजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, पंकज जायसवाल, अपना दल के पंकज चौधरी, मोहम्मद अरशद, मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष नदीम चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed