{"_id":"1d296a1fe9091fc8f62f46745ad6917b","slug":"cctv-camera-will-watch-block-pramukh-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरों की निगरानी में होगा ब्लॉक प्रमुख का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरों की निगरानी में होगा ब्लॉक प्रमुख का चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच (ब्यूरो)। जिले में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव सात फरवरी को कैमरे की निगरानी में होगा। मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था रहेगी।
वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि सात फरवरी को होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
इसके अलावा वीडियोग्राफी की टीम भी मौजूद रहेगी। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्र पर कोई भी क्षेत्र पंचायत सदस्य मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। द्वार पर ही तलाशी के प्रबंध होंगे।
इसके अलावा मंत्री, सांसद, विधायक तथा राजनीति दलों के सुरक्षा प्राप्त प्रतिनिधि भी मतदान व मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।