{"_id":"5f4934a88ebc3e3cec6c3a6d","slug":"case-will-be-filed-if-urea-is-sold-at-a-higher-rate-bahraich-news-lko537334446","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक दर पर यूरिया बेची तो दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक दर पर यूरिया बेची तो दर्ज होगा केस
विज्ञापन
बहराइच। जिले की समितियों पर यूरिया पहुंच गई है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक दर पर यूरिया बिक्री किए जाने की शिकायत मिल रही है। इसको देखते हुए शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी ने कई स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने अधिक दर पर यूरिया बिक्री मिलने पर मुकदमा दर्ज करवाने की चेतावनी दी।
जिले में यूरिया को लेकर बीते 15 दिनों से हाहाकार मचा हुआ था। किसान अधिक दर पर यूरिया खरीदकर फसल में डाल रहे थे। दो दिन से समितियों पर यूरिया की खेप पहुंच रही है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में इफ्को केंद्र पर जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने छापा मारा और यहां पर उपलब्ध यूरिया का स्टाक जांचा। साथ ही मुख्यालय से आई यूरिया की बिक्री जांची।
इसके बाद जिला कृषि अधिकारी ने पयागपुर में समिति केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जरवल क्षेत्र में स्थापित समिति का निरीक्षण किया गया। लेकिन पर्याप्त मात्रा में खाद होने के कारण किसानों की भीड़ नहीं उमड़ रही है। उन्होंने बताया कि सचिवों के साथ प्राइवेट दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि जहां भी अधिक दर पर यूरिया बिक्री होती मिली। वहां पर संबंधित के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शासन के मंशानुरूप ही यूरिया व अन्य खाद की बिक्री समिति के साथ दुकानदार करें।