फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Case on three center in-charge for negligence in paddy purchase

धान खरीद में लापरवाही पर तीन केंद्र प्रभारियों पर केस

Sun, 22 Nov 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Case on three center in-charge for negligence in paddy purchase
बहराइच। धान खरीद में लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। धान खरीद में लापरवाही पर तीन केंद्र प्रभारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि दो केंद्र प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही तीन सहकारी समितियों के सचिवों को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी व जिला धान खरीद अधिकारी जयचंद्र पांडेय ने बताया कि धान खरीद में लापरवाही बरतने वाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। खरीद में लापरवाही बरतने पर यूपी स्टेट एग्रो के मटेरा और नवाबगंज के केंद्र प्रभारी व पीसीएफ के डिहवा शेर बहादुर सिंह के केंद्र प्रभारी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी तरह पीसीएफ के एक और पीसीयू के एक केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। पीसीएफ के तीन सहकारी समितियों के सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। एडीएम ने बताया कि धान खरीद में तेजी लाने के लिए जिला प्रबंधकोें को 14 नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि सात से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समितियों पर निगरानी के लिए एडीसीओ व एडीओ को भी लगाया गया है। धान खरीद में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed