फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Case on the supporters who performed the funeral procession of CM

सीएम की शव यात्रा निकाल प्रदर्शन करने वाले सपाइयों पर केस

Tue, 07 Jul 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Case on the supporters who performed the funeral procession of CM
बहराइच। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों समेत अन्य मांगों को लेकर सीएम की शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन करने वाले सपाइयों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सपा छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष समेत दो नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने तिकोनीबाग चौकी इंचार्ज की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से बढ़ाए गए पेट्रोल-डीजल के दामों समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को पूर्व विधायक केके ओझा के नेतृत्व में सपा छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव समेत पांच लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ की शवयात्रा निकाली थी। शव यात्रा को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। धारा 144 व महामारी एक्ट का उल्लंघन को देखते हुए तिकोनीबाग चौकी इंचार्ज विनोद पांडेय की तहरीर पर देहात कोतवाली में सपा छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव व अतीक और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज के तहरीर पर उठ रहे सवाल
सोमवार को सपा ने सीएम की शव यात्रा निकालकर पुतला फूंका और चौकी इंचार्ज को भनक तक नहीं लगी। जब पता चला तो चौकी इंचार्ज ने दो नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी। अब सवाल उठता है कि चौकी इंचार्ज को यह पता चल गया कि प्रदर्शन करने वाले पांच लोग थे तो यह क्यों नहीं पता चला कि उसकी अगुवाई पूर्व विधायक केके ओझा ने भी की थी तो उनको नामजद क्यों नहीं किया गया? अगर चौकी इंचार्ज ने कोई फोटो या वीडियो देखकर तहरीर लिखी तो क्या दो ही लोग दिख रहे थे?
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं उठा एएसपी नगर का फोन
जब इस संबंध में एएसपी नगर ज्ञानंजय सिंह से फोन पर जानकारी के लिए फोन मिलाया गया तो घंटी बजती रही और उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। न ही बैक कॉल आई। जब जिम्मेदार अधिकारी का यह रवैया है तो इनके अधीनस्थ काम करने वालो का क्या होगा? इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed