{"_id":"64d52b1f43a47d77480d9eee","slug":"case-on-executive-engineer-and-bank-manager-bahraich-news-c-98-1-slko1011-1644-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अधिशाषी अभियंता और बैंक प्रबंधक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अधिशाषी अभियंता और बैंक प्रबंधक पर केस
Thu, 10 Aug 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले के 762 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दो माह में फर्नीचर मुहैया करवाने की निविदा निकाल कर संस्था को कार्य सौंपा गया था। लेकिन संस्था ने निर्धारित समय में फर्नीचर की आपूर्ति नहीं की, इस पर डीएम मोनिका रानी ने संस्था को ब्लैक लिस्ट कर दिया था। वहीं अब डीएम के निर्देश पर संस्था के अधिशाषी अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
संस्था द्वारा गारंटी के रूप में रखे गए 32 लाख की धनराशि को समय से पूर्व संस्था के खाते में ट्रांसफर करने पर एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक पर भी केस दर्ज करवाया गया है। परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन को बेहतर बनाने के लिए शासन की ओर से जिले के 762 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 24, 135 कुर्सी-बेंच लगवाने का निर्देश दिया गया था। 22 सितंबर 2021 को जैम पोर्टल पर निविदा निकाली गई थी।
उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव प्रोसेसिंग एंड कोल्ड स्टोरेज फेडरेशन लिमिटेड को 4448 रुपए प्रति फर्नीचर की दर से आपूर्ति के लिए काम सौंपा गया था। संस्था के अधिशाषी अभियंता दिलीप शुक्ला ने बैंक गारंटी के रुप में 32 लाख रुपए एफडी की और दो माह में फर्नीचर आपूर्ति की बात कही। लेकिन संस्था की ओर से निर्धारित 30 जून 2023 तक फर्नीचर की शत प्रतिशत आपूर्ति नहीं की गई। बीते 10 जुलाई को डीएम मोनिका रानी के निर्दश पर संस्था से अनुबंध खत्म कर उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
संस्था के जमानत राशि को जब्त करने की प्रक्रिया की गई। लेकिन जब जब्ती के लिए एक्सिस बैंक की डिगिहा शाखा प्रबंधक से संपर्क किया गया तो पता चला कि शाखा प्रबंधक ने समय से पूर्व ही मिलीभगत कर जमानत राशि को संस्था के खाते में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी ने कार्यदायी संस्था के अधिशाषी अभियंता दिलीप शुक्ला व एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।