फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Case of fraud on Jarwal chairman and her husband

जरवल चेयरमैन व उनके पति पर धोखाधड़ी का केस

Sun, 17 Nov 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Case of fraud on Jarwal chairman and her husband
जरवल (बहराइच)। जरवल के पूर्व चेयरमैन के पुत्र की तहरीर पर चेयरमैन और उनके पति व एक सहयोगी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी और परिवार रजिस्टर की नकल फाड़ने के मामले में जरवलरोड पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत जरवल की पूर्व चेयरमैन वसीमुन्निशा के पुत्र अरशद आलम ने कोर्ट में वाद दायर किया था। जिसमें उन्होंने नगर पंचायत जरवल की चेयरमैन तस्लीम बानो और उनके पति इंतिजार अहमद उर्फ मिथुन के खिलाफ परिवार रजिस्टर की नकल के पन्ने फाड़कर बदलने और फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

चेयरमैन के सहयोगी शाद अहमद को भी मामले में नामजद किया गया था। कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश पर जरवलरोड थाने की पुलिस ने चेयरमैन तस्लीम बानो, उनके पति इंतिजार अहमद, शाद अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने बताया कि मुकदमे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कब्जे की दी तहरीर
नगर पंचायत अध्यक्ष तस्लीम बानो ने कुछ सभासदों और उनके करीबियों पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य कराए जाने की तहरीर थाने में दी है। जिलाधिकारी को भी पत्र भेजा है। उन्होंने मोहल्ला बाजदारी के सभासद अफजाल अहमद, मोहल्ला अहमदशाह नगर के शारिब अहमद, कटरा उत्तरी के जलील अहमद, मदरसा टोला के शकील अहमद, मोहल्ला चौैक के सभासद प्रतिनिधि शकील अहमद और कृष्णानगर की सभासद कोमल लता गुप्ता पर अवैध कब्जे में शामिल होने का आरोप लगाया है। रोके जाने पर अभद्रता व हमला किए जाने की भी शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक ने चौकी प्रभारी जरवल अभय सिंह को जांच सौैंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed