फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Case of culpable homicide against Executive Enginee

Bahraich News: अधिशासी अभियंता, एसडीओ व जेई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Fri, 17 Nov 2023 05:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 17 Nov 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide against Executive Enginee
ढाई साल बाद फखरपुर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

एसपी सिटी के आदेश के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
भाई को इंसाफ दिलाने के लिए दर-दर भटकती रही बहन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फखरपुर(बहराइच)। भाई की मौत के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दौड़ रही बहन की ढाई साल बाद पुलिस ने सुनवाई की है। एसपी सिटी के आदेश पर पुलिस ने बिजली विभाग के तीन अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के मुडका गांव निवासी अनिल कुमार लगभग ढाई साल पहले किसी कार्य से घर से बाहर जा रहे थे। तभी विद्युत सप्लाई का तार टूट कर अनिल कुमार के ऊपर गिर गया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी। 26 जून वर्ष 2021 की घटना के बाद जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो बहन एकता कुमारी थाने के चक्कर काटती रही।
विज्ञापन

मृतक अनिल की बहन एकता कुमारी ने बताया कि कुछ दिन पहले एसपी सिटी कुवंर ज्ञानंजय सिंह को प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर एसपी सिटी ने फखरपुर पुलिस को आदेश किया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करे। इस पर बृहस्पतिवार को फखरपुर पुलिस ने कैसरगंज रेंज के अधिशासी अभियंता, फखरपुर के एसडीओ व जेई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौजूदा समय में एसडीओ विद्युत फखरपुर धर्मेंद्र कुमार ने बताया की उनकी कुछ दिन पहने ही यहां पोस्टिंग हुई है। इस प्रकरण के बारे में हमें जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि घटना के समय जो अधिशासी अभियंता, एसडीओ व जेई यहां तैनात रहे है उनका अब दूसरी जगह तबादला हो चुका है। हालांकि पुलिस उनके खिलाफ ही कार्रवाई करेगी। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि एसपी सिटी के आदेश पर जेई वह एसडीओ फखरपुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण काफी पुराना है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed