फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Case filed against five farmers for burning stubble in the field

खेत में पराली जलाने पर पांच किसानों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 10 Oct 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five farmers for burning stubble in the field
बहराइच। प्रतिबंध के बावजूद खेत में पराली जलाने पर जिले के तीन थानों में पांच किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एसडीएम के निर्देश पर लेखपालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुुआ है। जिला प्रशासन की ओर से लगातार खेत में पराली न जलाने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी खेत में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

नानपारा एसडीएम सूरज पटेल ने बताया कि खेत में पराली जलाने की कुछ शिकायतें मिली थीं। इस पर लेखपालों को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर लेखपाल प्रतिभा चौधरी की तहरीर पर नानपारा कोतवाली में ग्राम परसा अगैया के किसान असलम अली व लेखपाल अरुण कुमार की तहरीर पर खैरीघाट थाने में ग्राम बरदहा निवासी मोजी लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाने में लेखपाल गुरु प्रसाद मिश्र की तहरीर पर ग्राम सोरहिया निवासी गोविंद और लेखपाल अरविंद आर्य की तहरीर पर बरगदहा चिलबिला निवासी जयप्रकाश व रामबरन पुत्र रामलखन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि पराली जलाने की बढ़ती घटनाएं देखते हुए कोतवाली व थानों के प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने थाने से एक-एक पुलिसकर्मी को ऐसी घटनाएं रोकने व कार्रवाई करने के लिए नोडल पुलिसकर्मी नामित करें। ऐसे में घटना होने पर अगर किसी भी दशा में नामित पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आएगी तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed