फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Case against four including Chief Constable under corruption sections

Bahraich News: मुख्य आरक्षी सहित चार पर भ्रष्टाचार की धाराओं में केस

Wed, 14 Aug 2024 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 14 Aug 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Case against four including Chief Constable under corruption sections
बहराइच। मुख्य आरक्षी सहित चार आरक्षियों पर मूर्तिहा थाना में भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर पीड़ित ने जांच के नाम पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। जिसमें से 30 हजार रुपये लेने के बाद छोड़ने की बात बताई थी। शिकायत पर पुलिस ने थाने में तैनात चारों आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मूर्तिहा थाना क्षेत्र के खैरी भगडिया निवासी राम खेलावन गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका अपने सगे भाई भीम गुप्ता से घर के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य आरक्षी नागेंद्र मिश्रा व आरक्षी मिथिलेश पासवान ने गत 18 जून को थाने पर बुलाया था। जहां कुछ देर रोकने के बाद बाहर ले गए। वहां आरक्षी धर्मेंद्र कुमार और महीप शर्मा मौजूद थे। चारों लोगों ने सुलह-समझौते के नाम पर उनसे 50 हजार रुपये की मांग की। जब उन्होंने रुपये न होने की बात कही तो मुख्य आरक्षी नागेंद्र ने अकाउंट में किसी से रुपये जमा कराने के लिए कहा। जिसके बाद पीड़ित ने अपने चचेरे भाई अरविंद गुप्ता से दो बार में मुख्य आरक्षी द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर 10 व 20 हजार रुपये जमा करवाए। तब जाकर चारों पुलिसकर्मियों ने उन्हें छोड़ा। पुलिस ने चारों पर भ्रष्टाचार निवारण एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूर्तिहा थानाध्यक्ष अमितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मुख्य आरक्षी सहित चार आरक्षियों पर मामला दर्ज किया गया है। जिसकी जांच सीओ मिहींपुरवा हीरालाल कन्नौजिया कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed