{"_id":"66aff5c6b534daef6706dd54","slug":"carpenters-death-under-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-118074-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में कारपेंटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में कारपेंटर की मौत
Mon, 05 Aug 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
खैरीघाट(बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र के गरेठी गुरदत्त सिंह गांव निवासी सुधीर (28) की संदिग्ध हालात में शनिवार को मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता प्यारेलाल ने बताया कि वह दिन में घर से बाहर गया था। देर शाम वापस लौटा और अचानक ही उसके हाथ पैर एंठने लगे और वह कांपने लगा। हालत बिगड़ती देख उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मौत में संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। पांच भाई थे। दो बेटियां हैं। कारपेंटर का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। मौत से मां राधादेवी, पत्नी ममता सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हरदी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।