फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Car collides with tree, one teacher killed, two injured

पेड़ से टकराई कार, एक शिक्षक की मौत, दो घायल

Sun, 05 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Car collides with tree, one teacher killed, two injured
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट के जंगल में शनिवार शाम मार्कसीट का सत्यापन कर मिहींपुरवा से लौट रहे शिक्षकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय पर इन दिनों प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों की मार्कसीट की सत्यापन का कार्य चल रहा है। सुजौली क्षेत्र अंतर्गत कारीकोट न्याय पंचायत के अलग-अलग विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की ड्यूटी सत्यापन कार्य में लगी हुई है। शनिवार की शाम करीब सात बजे सुजौली क्षेत्र के तीन शिक्षक ड्यूटी से सिंचाई कॉलोनी गिरिजापुरी स्थित अपने आवास पर अपनी निजी कार से लौट रहे थे। तभी बिछिया-मिहींपुरवा मार्ग पर निशानगाड़ा एसएसबी कैंप के निकट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे मेें कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, कार सवार शिक्षक हरिदर्शन सहायक अध्यापक सीताराम पुरवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक शिक्षक संदीप कुमार सहायक अध्यापक आनंदनगर बरखड़िया व धर्मेंद्र कुमार सहायक अध्यापक राजेंद्र सिंह पुरवा कारीकोट गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही निशानगाड़ा एसएसबी कैंप 70वीं बटालियन पर तैनात इंस्पेक्टर पुरुषोत्तमलाल, एएसआई धनवीर सिंह, कांस्टेबल कन्हैयालाल, सुशील कुमार मिश्रा, रेहान, मनोज कुमार व निशानगाड़ा और बिछिया के स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद घायल धर्मेंद्र व मृतक हरिदर्शन को कार से बाहर निकाला गया। इस दौरान एंबुलेंस पहुंच गई। सुजौली में कार्यरत सीएचओ कंचन सिंह ने घायलों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया।

इसी बीच डायल 112 के सिपाही मोहम्मद आरिफ, सत्यानंद यादव, बब्बन कुमार व कोतवाली मुर्तिहा और थाना सुजौली पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। समाजसेवी जंग हिंदुस्तानी व बिछिया के सोनू खान, सरोज गुप्ता, फरीद अंसारी, सरोज यादव, सुशील गुप्ता, जब्बीर अंसारी आदि ने घायलों को बचाने को लेकर चल रहे रेस्क्यू में एसएसबी जवानों की मदद की। रेस्क्यू के बाद घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है। शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed