{"_id":"59343d684f1c1bac0dbde2cb","slug":"car-collided-with-truck-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sun, 04 Jun 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद जली कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन इलाके से शनिवार की रात इलाज के लिए लखनऊ जा रहे एक परिवार की कार की टक्कर टिकोरामोड़ के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रक से हो गई। हादसे के बाद कार धू-धूकर जलने लगी। रास्ते से गुजर रहे दो युवकों ने जलती कार का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। इसमें पूर्व प्राचार्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके घायल बेटे और एक अन्य को लखनऊ रेफर किया गया है। जबकि दूसरे बेटे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे से घर में कोहराम मच गया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी बीनारानी मिश्रा (72) पत्नी स्व. गया प्रसाद मिश्रा शहर के आर्यकन्या इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या हैं। उनका स्वास्थ्य कई दिनों से खराब चल रहा था। जिसके चलते उनके बड़े बेटे रविशंकर मिश्रा (37) और शक्तिदेव मिश्रा (36) उन्हें इलाज के लिए शनिवार की रात लखनऊ ले जा रहे थे। वह सभी कार में सवार थे। कार में रमेश मिश्रा (12) पुत्र आशुतोष मिश्रा भी सवार था।
बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर टिकोरामोड़ के निकट पहुंचने पर अचानक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में टकरा गई। हादसा काफी भीषण था। अचानक कार के नीचे के हिस्से में आग की लपटें उठनी लगीं। तभी लखनऊ की ओर से आ रहे असद जैदी और जुबेर जाफरी ने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और हादसे में घायल लोगों को बाहर निकालने के लिए कार का शीशा तोड़ा। सभी को बाहर निकाला। तब तक कार से आग की तेज लपटें उठने लगी थीं।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज टिकोरामोड़ ब्रह्मानंद सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में मौके पर ही बीनारानी की मौत हो गई। घायल शक्तिदेव और रमेश को लखनऊ रेफर कर दिया गया। जबकि रविशंकर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।