फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Car collided during overtake, two dead including woman

ओवरटेक करने के दौरान भिड़ीं कार, महिला समेत दो की मौत

Mon, 30 Nov 2020 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Car collided during overtake, two dead including woman
बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के प्रहलादा गांव के पास रविवार की शाम आल्टो की ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बोलेरो से भिडंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों के परखचे उड़ गए। हादसे में महिला समेत दो की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है। जहां पर दो लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर के नाजिरपुरा मोहल्ले से नानपारा में शादी के बाद चौथी रस्म पूरी करने के लिए रविवार की शाम लोग निकले थे। मटेरा थाना क्षेत्र के प्रहलादा गांव के पास बहराइच की ओर से जा रही आल्टो टैक्ट्रर-ट्रॉली को ओवरटेक करने लगी। ओवरटेक के दौरान सामने से बोलेरो आ गई और दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। सूचना पर पहुंचे मटेरा थानाध्यक्ष चौथीराम यादव ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने कोतवाली नगर के नाजिरपुरा निवासी हिना सेख (25) पुत्री आरिफ व रहीम (23) पुत्र शमीम को मृत घोषित कर दिया। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इनमें दो घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed