{"_id":"6489f9710c3df81d08041986","slug":"car-and-bike-collided-two-died-bahraich-news-c-13-1-lko1038-289598-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कार और बाइक की भिडंत, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कार और बाइक की भिडंत, दो की मौत
Wed, 14 Jun 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात लगभग आठ बजे बाइक और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार चार लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया है।
जरवल रोड थाना क्षेत्र के लखनऊ- बहराइच हाईवे पर मुस्तफाबाद के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार जरवलरोड थाना क्षेत्र के अहाता निवासी सर्वेश (31) और कैसरगंज थाना क्षेत्र के सोहेलवा निवासी बीरबल (30) की मौके पर ही मौत हो गई।
कार सवार प्रेम चंद्र, श्यामा, कमला देवी और राम सेवक निवासी अहाता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड ददन सिंह ने बताया कि हादसे में दो की मौत व चार लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।