{"_id":"686accd86638cd0d030adcdd","slug":"car-and-bike-collide-bike-driver-referred-to-medical-college-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133218-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कार व बाइक में भिड़ंत, बाइक चालक मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कार व बाइक में भिड़ंत, बाइक चालक मेडिकल कॉलेज रेफर
Mon, 07 Jul 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। गोंडा-बहराइच हाईवे पर परवानीपुरवा के पास रविवार को कार व बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक व कार सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी पयागपुर में भर्ती करवाया गया। जहां बाइक चालक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
गोंडा जिले के रानीबाजार निवासी आशीष गुप्ता (32) रविवारसुबह अपनी मां गायत्री देवी (55) के साथ किसी कार्य से बहराइच जा रहे थे। इस दौरान बहराइच-गोंडा मार्ग पर परवानीपुरवा के पास सामने से आ रही पयागपुर के पंडितपुरवा निवासी दिलीप कुमार मिश्रा (30) की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहन निर्माणाधीन सड़क के गड्ढे में गिर गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने दिलीप को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।