फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cancer patients will get chemotherapy in medical college

मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोगियों की होगी कीमोथेरेपी

Fri, 13 Sep 2019 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Cancer patients will get chemotherapy in medical college
बहराइच में मेडिकल काॅलेज स्थित एनसीडी सेल में कैंसर शिविर का शुभारंभ करते सीएमओ। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एनसीडी क्लीनिक में शुक्रवार को नि:शुल्क कैंसर परामर्श शिविर का आयोजन हुआ, जिसका उद्घाटन सीएमओ ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ ने 35 मरीजों की जांच की। साथ ही जिलेवासियों को बताया कि मेडिकल कॉलेज में ही कैंसर रोगियों की कीमोथेरेपी की जाएगी। लोगों को लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने सीएमएस डॉ. डीके सिंह की मौजूदगी में फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। एनपीसीडीएस के अंतर्गत जिला अस्पताल में वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेंढारकर ने एनसीडी के फिजीशियन डॉ. पारितोष तिवारी के साथ 35 मरीजों कीनि:शुल्क जांच की और उचित सलाह दी।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ ने कहा कि ऐसे आयोजनों से कैंसर के रोगियों को सही समय से बीमारी के बारे में जानकारी मिल सकेगी। गरीब तबके के लोगों को बहराइच में ही सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीडी के प्रभारी डॉ. पारितोष ने कहा कि अस्पताल के कक्ष संख्या नौ में कैंसर से ग्रसित मरीजों को परामर्श दिया जाता है। मरीजों की कीमोथेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध है। जिसका लाभ कैंसर के मरीजों को जिले में ही मिलेगा। मरीजों को लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed