{"_id":"5dd80c598ebc3e54d446fbe6","slug":"canal-lying-dry-for-one-and-a-half-months-four-thousand-farmers-upset-bahraich-news-lko493676360","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह से सूखी पड़ी नहर, चार हजार किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह से सूखी पड़ी नहर, चार हजार किसान परेशान
विज्ञापन
बहराइच के पयागपुर क्षेत्र में सूखी पड़ी सरयू नहर।
- फोटो : BAHRAICH
खुटेहना (बहराइच)। किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए पयागपुर क्षेत्र में बनी सरयू नहर डेढ़ महीने से सूखी पड़ी हुई है। इससे क्षेत्र के काश्तकार परेशान हैं। नहर में पानी न होने से क्षेत्र के 20 गांवों के करीब चार हजार किसानों के सामने सिंचाई की समस्या खड़ी हो गई है।
किसानों को रबी का सीजन होने के चलते खेतों का पलेवा व सिंचाई करने के लिए निजी पंपिंग सेटों और नलकूपों का सहारा लेना पड़ रहा है। नहर में पानी न होने से परेशान किसानों ने अधिकारियों से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। सिंचाई के अभाव में किसानों को गेहूं समेत अन्य फसलों के पिछड़ने की चिंता भी सता रही है।
पयागपुर विकास खंड के खुटेहना क्षेत्र में सरयू नहर स्थित है। सरयू नहर में लगभग डेढ़ महीने से पानी नहीं छोड़ा गया है, जिसके चलते पूरी नहर सूखी पड़ी हुई है। नहर में पानी न होने से किसान सिंचाई को लेकर परेशान हैं। लगभग 35 साल पहले क्षेत्र के हजारों किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन नहर बनाने के लिए अधिग्रहीत की गई थी, जिससे किसानों के खेतों को सिंचाई की सुविधा मयस्सर हो सके।
विज्ञापन
मगर लगभग डेढ़ महीने से नहर सूखी हुई है। कोई अधिकारी किसानों का हाल पूछने भी नहीं आया है। रबी का सीजन चल रहा है। किसान परेशान हैं। नहर में पानी न होने से क्षेत्र के सेनवाहे, भिंगुरी, भेंटिया, लखाही, कल्हवापुर, बरगदही, शिवदहा, पकड़ी, पड़ेरा, खजुरी, चाती, वैनी, हटवा, अमदापुर, बड़का गांव, ऐलो, मल्लव सहित करीब 20 गांवों के किसानों को सिंचाई को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रबी का सीजन होने के कारण खेतों का पलेवा करने से लेकर गेहूं की बोआई करने के लिए सिंचाई की जरूरत पड़ रही है, मगर नहर सूखी होने के कारण किसान मनमसोस कर रह जाते हैं। मजबूरन किसान पंपिंग सेेट और निजी नलकूपों के सहारे खेतों की सिंचाई कर रहे हैं, जिससे उन्हें तगड़ी चपत लग रही है।
पानी नहीं छोड़ा तो पिछड़ जाएगी फसल
क्षेत्र के किसान दिनेश मिश्र, छन्नूलाल, गिरधारीलाल दीक्षित, कपीश कुमार, डॉ. प्रेम सिंह, वीरेंद्र सिंह, श्रवण शुक्ल, प्रेमचंद आदि नेे कहा कि लगभग डेढ़ महीने से नहर सूखी पड़ी हुई है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई गई है, मगर अभी तक कोई अधिकारी मौके पर देखने नहीं आया है। अगर जल्द ही नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो रबी की फसल पिछड़ जाएगी। जिससे सभी किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
गिरिजापुरी के क्लोजर से हुई दिक्कत
सरयू नहर खंड की नहरों में गिरिजापुरी बैराज से पानी छोड़ा जाता है। बैराज में क्लोजर है, जिसके चलते नहरों में पानी नहीं आ सका है। 25 नवंबर तक बैराज से पानी छोड़े जाने की उम्मीद है। इसके बाद ही सिंचाई सुचारू रूप से शुरू हो सकेगी।
- मुसाफिर यादव, अवर अभियंता सरयू नहर खंड पांच