फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Called to follow the ideals of Mahatma Buddha

Bahraich News: महात्मा बुद्ध के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

Tue, 06 May 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 06 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Called to follow the ideals of Mahatma Buddha
बहराइच के जिला पंचायत डाक बंगला परिसर में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान द्वारा आयोजित कार्यालय मे
बहराइच। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें महात्मा बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सदर नगर पालिका प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल ने की।
विज्ञापन

कार्यशाला को संबोधित करते हुए बौद्ध विचारक भंते विमल टीस ने कहा कि महात्मा बुद्ध विश्व की शांति के प्रवर्तक थे। उन्होंने युद्ध की विभिषिका से जूझ रहे लोगों को शांति का संदेश दिया था। इसलिए पूरे विश्व में उनकी पूजा होती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने कहा कि सभी मानव एक समान हैं। एक दूसरे के सुख-दुख में सहभागिता कर समाज व देश को मजबूत बनाने का काम सभी को करना चाहिए। आयोजक संजीव श्रीवास्तव ने महात्मा बुद्ध के विचारों को आत्मसात कर अवैध नशा क्रय, विक्रय व उपभोग उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनजागरण अभियान चलाने की बात कही। इस दौरान दिनेश सिंह, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, मनीष गौड़, नितेश श्रीवास्तव, सुंदर लाल, नरेंद्र मोहन आर्य, सरदार परविंदर सिंह, डाॅ.अनीता जायसवाल, मीना द्विवेदी, संतोष पांडेय, डाॅ. पंकज श्रीवास्तव, बाबूराम यादव, अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed