{"_id":"5e18c8888ebc3e879b7800c3","slug":"caa-made-to-give-not-to-take-citizenship-bahraich-news-lko5023988103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए नागरिकता लेने के लिए नहीं, देने के लिए बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए नागरिकता लेने के लिए नहीं, देने के लिए बना
विज्ञापन
बहराइच के गुलामअलीपुरा में सीएए के समर्थन में लोगों से जनसंपर्क करते भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष ?
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सीएए को लेकर फैली अफवाह को दूर करने के लिए भाजपाई घर-घर पहुंचकर लोगों को कानून के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसी के तहत भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने बहराइच में मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय के साथ गुलाम अलीपुरा मोहल्ले में लोगों को सीएए की जानकारी दी।
प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि यह कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं, बल्कि पात्र लोगों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि दस्तावेज केवल उन्हीं लोगों से मांगे जाने का प्रावधान है जो 2014 के बाद भारत आए हैं, न कि 2014 से पहले भारत में रह रहे लोगों से। उन्होंने कहा कि इस कानून के बारे में विपक्षियों ने गलत अफवाह फैला दी हैै।
इसकी सही जानकारी देने के लिए हम लोग आपके पास आए हैं। आप भी अपने मिलने वाले लोगों से सीएए की सही जानकारी साझा करें। लोगों को समझाना होगा कि इस संशोधित कानून से भारत में पहले से रह रहे हमारे मुस्लिम भाई-बहनों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने लोगों को जागरूक करते हुए समझाया कि हम देश विरोधी ताकतों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार पर बिल्कुल ध्यान न देते हुए अपने व्यापार एवं अन्य कार्यों को सही ढंग से करते हुए देश एवं राष्ट्रहित में अपने विचारों को प्रकट करें, जिससे देश विरोधी ताकतें स्वयं ही कमजोर पड़ जाएंगी और राष्ट्र को मजबूत आधार प्राप्त होगा। जिला मीडिया प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष तौशीफ अहमद, भाजयुमो जिला महामंत्री अखिलेश यादव उर्फ गोले, सुनील वर्मा, बादशाह, उत्कर्ष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।