{"_id":"64bc186e240bb9f3e00e2298","slug":"bypassing-the-roster-getting-only-a-quarter-of-the-electricity-bahraich-news-c-104-1-slko1050-528-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: रोस्टर दरकिनार, मिल रही सिर्फ एक चौथाई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: रोस्टर दरकिनार, मिल रही सिर्फ एक चौथाई बिजली
Sat, 22 Jul 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीमावर्ती जमुनहा व सिरसिया विकास क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। रोस्टर दर किनार कर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलने वाली सप्लाई की महज एक चौथाई बिजली ही आपूर्ति की जा रही है। इस दौरान भी व्याप्त रहने वाली लो वोल्टेज की समस्या उपभोक्ताओं को दोहरा दंश दे रही है। ऐसे में उमस भरी भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दूसरी तरफ बिजली विभाग के जिम्मेदार इसका ठीकरा बिजली चोरों पर फोड़कर उदासीन बने हैं।
बीते एक सप्ताह से विद्युत उपकेंद्र धोलिया से होने वाली बिजली सप्लाई की व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। इनकमिंग फीडर में ब्लास्ट तो कभी 132 केवीए उपकेंद्र भिनगा के आउट गोइंग फीडर में खराबी के साथ ही ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर जलने व सप्लाई लाइनों के टूटने के कारण हर दिन चार से पांच घंटे तक बिजली गुल बनी रहती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को रोस्टर के तहत निर्धारित 18 घंटे बिजली नहीं मिल पाने से परेशानी उठाना पड़ रही है। इस दौरान अगर सप्लाई आती भी है तो लो वोल्टेज के कारण बिजली मिलना अथवा न मिलना एक समान रहता है।
बिजली निगम की इस लापरवाही के कारण जमुनहा क्षेत्र के 27473 व सिरसिया क्षेत्र के 23222 उपभोक्ताओं सहित करीब पांच लाख की आबादी को परेशानी उठाना पड़ रही है। अधिशासी अभियंता विद्युत रणजीत चौधरी का कहना है कि यह समस्या ओवरलोडिंग के कारण आ रही है। इसके लिए बिजली चोर पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। यदि बिजली चोरी बंद हो जाए तो सप्लाई पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि उनकी जानकारी में कोई बिजली चोरी करता हो तो इसकी सूचना तत्काल विभाग को उपलब्ध कराए।