फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bypass will be built between Motipur village and Tulsipur at a cost of Rs 9.43 crore.

Bahraich News: मोतीपुर गांव से तुलसीपुर के बीच 9.43 करोड़ से बनेगा बाईपास

Tue, 24 Dec 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 24 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bypass will be built between Motipur village and Tulsipur at a cost of Rs 9.43 crore.
मिहींपुरवा क्षेत्र में प्रस्तावित बाईपास मार्ग।
बहराइच। शासन की ओर से कतर्नियाघाट-मोतीपुर से पलिया जाने वाले मार्ग एनएच-730 एच के पांच किमी के बाएं तरफ मोतीपुर से तुलसीपुर गांव तक के मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कर बाईपास बनाने की कार्ययोजना बनाई गई है। जिससे कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग जाने वाले पर्यटकों की यात्रा सुगम हो सकेगी और मिहींपुरवा कस्बे में लगने वाले जाम से भी निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

बाईपास के निर्माण में 9.43 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। शासन की ओर से मार्ग के निर्माण को लेकर धनराशि के आवंटन को स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के लिए मौजूदा समय काफी संख्या में पर्यटकों का आना-जाना शुरू हो गया है। पर्यटक अपने वाहनों से जिले से नानपारा होते हुए मोतीपुर-पलिया जाने वाले मार्ग एनएच-730 एच से डायवर्ट होकर मिहींपुरवा कस्बा होते हुए कतर्नियाघाट पंहुचते हैं। वहीं, जंगल क्षेत्र का एकमात्र सबसे बड़ा बाजार मिहींपुरवा है। ऐसे में यहां प्रतिदिन सुजौली, कतर्नियाघाट, बिछिया, गिरजापुरी बैराज आदि क्षेत्रों से भी काफी संख्या में व्यापारी व लोग सामान आदि की खरीदारी के लिए आतें हैं। पर्यटकों के वाहन व अन्य छोटे बड़ वाहन भी इसी बाजार से होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन मिहींपुरवा कस्बे का बाजार सकरा होने से यहां आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। जिससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग की ओर से मिहींपुरवा कस्बेवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कस्बा जाने वाले मार्ग एनएच-730एच की यातायात व्यवस्था को डायवर्ट कर एक बाईपास बनाने के लिए 9.43 करोड़ की लागत का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। विभाग की ओर से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के साथ ही शासन द्वारा धनराशि के आवंटन की स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। अब विभाग टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाईपास का निर्माण कराने की तैयारी में हैं।

निर्माण के बाद कतर्नियाघाट जाने वाले पर्यटक सीधे बाईपास से होकर कतर्नियाघाट मार्ग पर पहुंचकर जंगल का आसानी से भ्रमण कर सकेंगे। पर्यटकों को मिहींपुरवा कस्बा जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कस्बेवासियों को भी जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि शासन द्वारा धनराशि के आवंटन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर मार्ग के निर्माण का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed