फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   by-elections on 21

बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों का उपचुनाव 21 फरवरी को

Tue, 09 Feb 2016 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 09 Feb 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
by-elections on 21
बहराइच। चुनाव आयोग ने ग्राम पंचायत के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है। उपचुनाव के लिए 14 को नामांकन व 21 फरवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन


रिसिया के वार्ड 10 से बिटाना व 102 से इदरीश, नवाबगंज में वार्ड संख्या 92 से समी बेग व तेजवापुर में वार्ड नंबर 87 से रामसूरत के निधन के बाद चुनाव होना है।
विज्ञापन


वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य के लगभग 117 पदों पर चुनाव होगा। जारी अधिसूचना के तहत 14 फरवरी को नामांकन होगा। 15 को नामांकन पत्रों की जांच, 17 को नाम वापसी व प्रतीक चिह्न आवंटित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और फिर 23 को ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना होगी।

एमएलसी के लिए दूसरे दिन भी नामांकन नहीं

बहराइच। एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार को भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। कलेक्ट्रेट में जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह व सहायक निर्वाचन अधिकारी एसी तिवारी समेत अन्य अधिकारी नामांकन स्थल पर जमे रहे लेकिन कोई प्रत्याशी नामांकन करने के लिए नहीं पहुंचा।


गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति हाजी इमलाक खां को एमएलसी पद का प्रत्याशी घोषित किया है लेकिन उन्होंने अभी तक नामांकन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed