फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   By-election: Balha will get a new MLA today

उपचुनाव : बलहा को आज मिलेगा नया विधायक

Wed, 23 Oct 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
By-election: Balha will get a new MLA today
बहराइच। बलहा विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों का फैसला आज आएगा। गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। गल्लामंडी परिसर में मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। वहीं पोस्टल बैलेट गिनने के लिए अलग टेबल की व्यवस्था रहेगी। कर्मचारियों और प्रत्याशियों के एजेंटों के आने-जाने के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए हैं। उपचुनाव की मतगणना को देखते हुए पूरे परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

बलहा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ था। मतदान के दौरान 169 मतदान केंद्रों पर 409 ईवीएम लगाई गई थीं। पोलिंग पार्टियों ने सोमवार देर रात तक स्ट्रांग रूम में ईवीएम को लाकर जमा कराई थीं। जिसके बाद स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम रखी गई थीं। अब गुरुवार सुबह आठ बजे प्रेक्षक की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम से ईवीएम बाहर निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। इन पर ईवीएम की मतगणना की जाएगी। हर टेबल पर पांच-पांच कर्मचारी लगाए जा रहे हैं। पोस्टल बैलेट गिनने के लिए एक अलग टेबल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा निर्वाचन अधिकारी की एक अलग टेबल रहेगी। यहीं से हर चक्र के परिणाम की घोषणा भी की जाएगी। मतगणना के दौरान सबसे पहले भरथापुर मतदान केंद्र की ईवीएम केे मत गिने जाएंगे। उम्मीद है कि दोपहर 12 बजे तक मतगणना का काम पूरा करके परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि कर्मचारियों व मतगणना एजेंटों को मतगणना स्थल तक आने-जाने के लिए अलग-अलग गेट से गुजरना होगा। बिना पास के किसी भी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed