{"_id":"63b70936e862812249178238","slug":"businessman-robbery-revealed-two-miscreants-arrested-bahraich-news-lko66523237","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: व्यापारी लूटकांड का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: व्यापारी लूटकांड का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
बहराइच। शहर के गल्ला व्यापारी के साथ नए साल के दिन बंधक बनाकर हुई लूट की घटना का खुलासा पुलिस ने गुरूवार को कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन की तलाश में टीमें छापा मार रही हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से कट्टा व नगदी बरामद हुआ है। बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर तिराहा निवासी गल्ला व्यापारी आलोक कुुमार के घर में बीते एक जनवरी को असलहे से लैस बदमाशों ने घुसकर बंधक बनाते हुए छह हजार रुपये लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। घटना का खुलासा करते हुए एएसपी नगर कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बदमाशों ने पैैसे की लालच में वारदात को अंजाम दिया था।
बदमाशों के पास से लूट के 2060 रुपये, कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ कार को बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के छोटी तकिया निवासी नदीम अहमद व चांदपुरा मोहल्ला निवासी रजी के रूप में हुई हैै। बदमाशों को जेल भेज दिया गया।