{"_id":"f7b942249ac1e29a657f37908a032061","slug":"business-of-30-crore-on-dhanteras-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 करोड़ की धनतेरस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 करोड़ की धनतेरस
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 09 Nov 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। धनतेरस पर सोमवार को खूब धन बरसा। सराफा बाजार, ऑटोमोबाइल, बर्तन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक आइटम की जमकर खरीदारी हुई। सराफा बाजार में आठ करोड़ तो बर्तन व्यवसाय में भी आठ करोड़ का कारोबार हुआ।
महंगाई के बावजूद बाजार में छाई रौनक देख व्यापारी भी उत्साहित रहे। दुल्हन की तरह सजी दुकानों पर देर रात तक कुल 30 करोड़ का कारोबार हुआ है।
सराफा बाजार- नेकलेस और कंगन की डिमांड
महिलाओं की पहली पसंद सोने के जेवरात रहे। इस मौके पर सोना सस्ता होने के साथ-साथ तमाम ऑफर और डिस्काउंट के चलते सराफा बाजार की रौनक देखते ही बनी। ज्यादातर महिलाओं ने भारी जेवरात खरीदे।
वहीं, गणेश-लक्ष्मी के चांदी के सिक्कों की खरीदारी भी खूब हुई। चांदी की असलियत को लेकर कोई दिक्कत न हो इसके लिए लोगों ने चांदी के पुरानों सिक्कों की खरीदारी में रुचि दिखाई। अंग्रेजी शासनकाल के सिक्के खूब बिके।
विज्ञापन
सराफा व्यवसायी मिंटू सोनी व व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश वर्मा ने बताया कि सुबह से अब तक शहर क्षेत्र में स्थित सराफा के दुकानों पर लगभग पांच करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
इसके अलावा ग्रामीण अंचलो में स्थित सराफा के दुकानों पर भी लगभग तीन करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान लग रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार बीते वर्ष की अपेक्षा सोने-चांदी का मूल्य कम होने के चलते खरीददारी जमकर हुई है।
इलेक्ट्रॉनिक आइटम - तीन करोड़ की खरीदारी
इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी के लिए दिवाली से अच्छा मौका क्या हो सकता है। ऑफर, डिस्काउंट के चलते धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम की डिमांड भी खूब रही।
टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, इंडक्शन चूल्हा, ओवन खरीदने में लोग आगे नजर आए। टीवी में भी एलईडी और एलसीडी लोगों की पहली पसंद रहे।
श्रीराम एजेंसी के मालिक मनीष मल्होत्रा व बृजेश इंटरप्राइजेज के बृजेश गुप्ता ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद पर गिफ्ट आइटम और छूट का भारी ऑफर है, जिसके चलते इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद लोगों की खास पसंद हैं। तीन करोड़ से अधिक के इलेक्ट्रिक आइटम बिके हैं। उन्होंने कहा कि अभी दिवाली के दिन तक बिक्री होगी।
बाइक व कार बाजार - 80 फीसदी बढ़ा कारोबार
गाड़ियों के शौकीन लोगों की भीड़ सुबह से रात तक बाइक और कार एजेंसियों पर उमड़ती रही। पहले से गाड़ियां बुक करा चुके लोग उन्हें लेने पहुंचे तो कई लोग गाड़ियों की खूबियां जानते नजर आए।
बाइक एजेंसी मालिक दीपक खन्ना ने बताया कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 80 फीसदी कारोबार में बढ़ोतरी रही है। टीवीएस एजेंसी के सुरेश कुमार ने 100 बाइकें बेचीं। 70 लाख का कारोबार हुआ।
वहीं, हीरो स्टैंडर्स के अशोक गर्ग ने 300 बाइकों की बिक्री की। कारोबार 1.80 करोड़ से अधिक रहा। होंडा के दीपक खन्ना ने बताया कि 150 बाइकें बिकी हैं। एक करोड़ 50 लाख से अधिक का कारोबार हुआ है।
वहीं, ग्रामीण अंचलों में स्थित एजेंसियों में भी बाइकें खूब बिकीं। 5.70 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। कार बाजार में भी बेहतर चमक रही।
बालाजी हुंडई के बुच्ची मिश्रा ने बताया कि 41 कारें बिकीं, वहीं टाटा के सेल्स मैनेजर नीतीश शर्मा के मुताबिक चार कारें बेची गईं, जबकि मारुति और महिंद्रा में 50 से अधिक गाड़ियां बिकीं। यह कारोबार पांच करोड़ से अधिक रहा।
बर्तन बाजार - परंपरा के निर्वहन को खूब हुई खरीदारी
लोगों ने भले गाड़ी, जेवर या फिर इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदे लेकिन परंपरा का निर्वहन करने के लिए कोई न कोई बर्तन भी जरूर खरीदा। वहीं, कुछ लोगों ने धनतेरस पर सिर्फ बर्तनों की ही खरीदारी की।
इस मौके पर बड़े से लेकर छोटे बर्तन खूब बिके। बर्तन व्यवसायी टीसू सिंह ने बताया कि शहर, कस्बा व ग्रामीण अंचलों में धनतेरस पर बर्तन का कारोबार लगभग 8 करोड़ से अधिक का रहा है।
उन्होंने कहा कि कोई दुकानदार ऐसा नहीं रहा है, जिसने गिलट और फूल के 200-250 किलो से कम के बर्तन न बेचे हों। सामान्य दुकान पर 2 से ढाई लाख की औसतन बिक्री का ग्राफ अब तक रहा है।
ऐसे में देर रात तक बिक्री का ग्राफ और आगे पहुंच जाएगा। पूरे जिले में आठ करोड़ से अधिक के बर्तन कारोबार का अनुमान लग रहा है।
बिक गए एक करोड़ के ड्राईफ्रूट्स
मिठाइयों में मिलावट और बदले ट्रेंड के कारण ड्राई फ्रूट लोगों को खूब भाए। किराना व्यवसायी नवीन कुमार ने बताया कि जिले में मिठाइयां कम पसंद की गईं। इसके चलते ड्राई फ्रूट की बिक्री अधिक रही। पूरे जिले में एक करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।