फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Buses stuck in Mahakumbh and Ayodhya, bus stands deserted

Bahraich News: महाकुंभ व अयोध्या में बसें फंसी, बस अड्डे हुए सूने

Thu, 30 Jan 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 30 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Buses stuck in Mahakumbh and Ayodhya, bus stands deserted
 बहराइच में बुधवार को रोडवेज बस अड्डे पर बसों की कमी के कारण भटकते यात्री। 
बहराइच। प्रयागराज के महाकुंभ में जिले के दोनों रोडवेज बस अड्डों से भेजी गईं बसें वहीं फंस गईं हैं। महाकुंभ में श्रद्धालुओं के उमड़े सैलाब ने बसों की पहियों को रोक दिया है। प्रयागराज व लखनऊ- अयोध्या मार्ग पर भीषण जाम के चलते बसें वापस नहीं आ रही हैं। बसों की वापसी न होने से बस अड्डे खाली हो गए हैं। ऐसे में गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों की भीड़ रोडवेज बस अड्डे परिसर में धक्का खा रही है। हालात यह है कि बसों के अभाव में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले के रोडवेज बस अड्डे 109 बसें और रूपईडीहा बस अड्डे से 50 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। जिले का रोडवेज प्रशासन ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं के जाने के लिए 70 बसों और रूपईडीहा रोडवेज प्रशासन ने 30 बसों को लगाया था। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दोनों बस अड्डों से 25 बसें अतिरिक्त लगाई थी लेकिन मौनी अमावस्या प्रयागराज में अचानक उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने महाकुंभ के लिए रवाना हुई बसों की पहियों को वहीं थाम दिया है कुछ बसें अयोध्या में फंसी हुईं हैं।
विज्ञापन

बसों की वापसी न होने से जिले के दोनों रोडवेज बस अड्डे पर बसों का अकाल हो गया है। हालांकि प्रशासन की ओर से अयोध्या मार्ग को बंद कर दिया गया है। बसों का अभाव होने से लखनऊ, कानपुर समेत अन्य स्थानों पर भी बसें नहीं जा रही हैं। हालात यह है कि रोडवेज बस अड्डों पर गंतव्य तक पहुंचने के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़ रोडवेज परिसर में बसों का इंतजार कर रही है। यात्रियों को बस नहीं मिल रही हैं। जिले का रोडवेज प्रशासन यात्रियों को गंतव्य तक भेजने के लिए व्यवस्था करने में असमर्थ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों के जाने पर लगा प्रतिबंध
अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं उमड़ी भीड़ को देखते हुए अयोध्या प्रशासन की ओर से वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन इसके बावजूद अयोध्या मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के उद्देश्य से बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय पर एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार की अध्यक्षता में निजी टैक्सी व बस स्टैंड संचालकों की बैठक हुई। इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन कुमार ने वाहन संचालकों से अग्रिम आदेश के लिए अयोध्या मार्ग पर बस व टैक्सी समेत अन्य वाहनों की बुकिंग बंद करने का निर्देश दिया है। इससे अयोध्या मार्ग पर वाहनों का दबाव कुछ हद तक कम किया जा सके।


जाम से बसों की नहीं रही है वापसी
प्रयागराज व अयोध्या में जाम की स्थित बन जाने के कारण बसों की वापसी नहीं हो पा रही है। इससे परेशानी हो रही है। स्थिति सामान्य होने के बाद बसों का आवागमन भी सामान्य हो जाएगा।
रामप्रकाश, एआरएम रूपईडीहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed