{"_id":"62619598aacdfa568f4d7efc","slug":"bus-stand-will-soon-be-built-in-nanpara-bahraich-news-lko6271983165","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानपारा में जल्द बनेगा बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानपारा में जल्द बनेगा बस अड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। नानपारा विधायक ने अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बीते बुधवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने परिवहन मंत्री को पत्र सौंपकर नानपारा क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक रोडवेज बस अड्डे के निर्माण की मांग की।
नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा व अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के साथ लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने परिवहन मंत्री को पत्र सौंपकर कहा कि नानपारा के नगरवासी अर्से से क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे की स्थापना की मांग करते आ रहे हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया था कि प्रदेश में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद सबसे पहला कार्य तहसील मुख्यालय पर रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कार्य होगा।
नानपारा विधायक की मांग पर परिवहन मंत्री ने विधायक को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह शीघ्र बहराइच जिला प्रशासन से रोडवेज बस अड्डे के लिए स्थान को चिह्नित कर एक प्रस्ताव मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रस्ताव मिलते ही शीघ्र ही रोडवेज बस अड्डे के निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दी जाएगी। विधायक वर्मा ने बताया कि परिवहन मंत्री की ओर से रोडवेज बस की स्थापना को लेकर आश्वासन मिला है। शीघ्र ही जिला प्रशासन से प्रस्ताव तैयार कराकर रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस अड्डा स्थापित होने के बाद क्षेत्र के शिवपुर, गायघाट, मिहींपुरवा, नवाबगंज आदि के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलने लगेगी।