फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bus returning from Ujjain carrying Kanwariyas overturned in Jalaun, five injured

Bahraich News: कांवड़ियों को लेकर उज्जैन से लौट रही बस जालौन में पलटी, पांच घायल

Tue, 06 Aug 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 06 Aug 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bus returning from Ujjain carrying Kanwariyas overturned in Jalaun, five injured
जालौन में झांसी-कानपुर हाईवे पर पलटी बहराइच से दर्शन करने जा रही श्रद्धाुलओं की बस को खींचती जे
चालक को झपकी आने के कारण हुआ हादसा, बहराइच जिले के निवासी हैं सभी घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीबहराइच। बहराइच से दर्शन करने उज्जैन 44 कांवड़ियों को लेकर गई प्राइवेट बस लौटते समय रास्ते में रविवार की देर रात जालौन जिले के लखनऊ झांसी हाईवे स्थित शहर कोतवाली के बड़ागांव के पास चालक को झपकी आने के कारण सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार बहराइच निवासी चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद बस में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी बस को हटवाया। जिससे लगभग दो घंटे तक हाइवे पर जाम की स्थिति रही।
शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे स्थित बड़ागांव के पास रविवार की देर रात उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर 44 यात्रियों से भरी प्राइवेट बस चालक के झपकी आ जाने के कारण खंदक में पलट गई। जिससे बस में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार घायल चालक बहराइच जिले के बजीरगंज निवासी लड्डन (60), बदरका थाना खैरीघाट बहराइच निवासी राममिलन (48), खैरी घाट के धनुआ निवासी सुरेंद्र कुमार (42), ऊधमराम शुक्ला (50), और खैरीघाट केबलपुर निवासी शिवपूजन शुक्ला घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी पर सीओ उमेश पांडेय मौके पर पहुंचे और सभी कावडिय़ों को रोजवेज बस से अयोध्या के लिए रवाना कराया। बस पलटने से हाइवे पर दो घंटे जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस हटवाकर जाम खुलवाया। सीओ उमेश पांडेय ने बताया कि बस में घायल हुए सभी यात्री ठीक है। किसी भी यात्री को ज्यादा चोट नहीं आई है। सभी को रोडवेज बस से अयोध्या के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed