{"_id":"6075d9078ebc3e8d39132264","slug":"bus-bahraich-news-lko5740669124","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय पलटी पिकअप, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय पलटी पिकअप, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। गोंडा-बहराइच हाईवे पर बेरिया के पास रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में सवार पांच मजदूर दब गए। जिसमें एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर पुलिस ने परिजनों को दे दी है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया है।
गोंडा जिले में भागवत कथा आयोजित है। मंगलवार को कथा में टेंट लगाने के लिए फखरपुर से सामान जा रहा था। पिकअप में पांच लोग सवार होकर गोंडा जा रहे थे। गोंडा-बहराइच हाईवे पर रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और वाहन में सवार लोग नीचे दब गए। मौक पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को देकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना स्थल पर ही सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी दीनबंधु की मौत हो गई, जबकि पयागपुर थाना क्षेत्र के पचपेड़वा निवासी हनुमान प्रसाद मिश्रा, खैरीघाट थाना क्षेत्र के मांझा निवासी बसंत लाल मिश्र व पुत्ती के अलावा कानपुर के रहने वाले विकल गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर देहात कोतवाल प्रेमपाल सिंह, एसआई सूरज सिंह समेत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर बताई है। कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।