फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Burnt bikes in the market

बाजार में जली बाइक

Tue, 12 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Burnt bikes in the market
बहराइच। वजीरगंज बाजार में चौराहे के पास मंगलवार दोपहर एक बाइक में अचानक आग लग गई। धू-धूकर जलती बाइक देख आसपास के लोगों ने बालू डालकर आग पर काबू पाया। मगर तब तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन

बौंडी थाना अंतर्गत अलीपुर दरौना गांव निवासी लल्लन पुत्र बराती मंगलवार को फखरपुर के वजीरगंज बाजार गए थे। वहां चौराहे पर बाइक खड़ी करके लल्लन खरीदारी करने चले गए। इसी दौरान बाइक एकाएक धू-धूकर जलने लगी। चौराहे पर बाइक जलती देख लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बालू डालकर आग पर काबू पाया। मगर तब तक बाइक पूरी तरह से जल गई। लल्लन ने बताया कि वह घर से खरीदारी करने निकला था। बाइक में आग कैसे लगी? इसकी कोई जानकारी नहीं है। बाइक में आग लगने के चलते बाजार में 15 मिनट तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed