{"_id":"66ecabac03d3d826560c9684","slug":"bulldozer-runs-on-encroachment-in-main-market-bahraich-news-c-98-1-slko1007-120295-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मुख्य बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मुख्य बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
Fri, 20 Sep 2024 04:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी द्वारा हटाया जा रहा अतिक्रमण व मौजूद अधिकारी। -संवाद
बहराइच। जिला प्रशासन व नगर पालिका की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के मुख्य बाजार में किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। इस दौरान पालिका प्रशासन द्वारा नोटिस थमाकर आगे अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई।
नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर व नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह की अगुवाई में बृहस्पतिवार देर शाम शहर के पीपल चौराहा से चौक बाजार घंटाघर तक नालों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पालिका की टीम ने नालों पर अतिक्रमण कर बनवाई गईं बीस दुकानों पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया।
सभी को चेतावनी भी दी गई कि अगर दोबारा अतिक्रमण करते मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने अभियान के तहत कुछ जर्जर भवनों के स्वामियों को भी नोटिस थमाकर स्वेच्छा से भवन को गिराने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
उसी दौरान कुछ लोग अपने आवास व प्रतिष्ठानों के सामने ठेले लगवा रहे थे। ऐसे में उन लोगों को भी चिह्नित कर टैक्स जमा करने के लिए नोटिस थमाया गया। पालिका प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पीपल चौराहा से चौक बाजार तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस मौके पर नगर पालिका के एई देवेंद्र धीमान, सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद, राजस्व निरीक्षक सतीश यादव, नायब तहसीलदार समेत काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।