{"_id":"f3572e29c6541773152ac200b02c07b9","slug":"budget-alloted-for-rice-purchase-centre-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान क्रय केंद्रों पर अब न पैसे कम पड़ेंगे और न बोरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान क्रय केंद्रों पर अब न पैसे कम पड़ेंगे और न बोरे
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 18 Nov 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। धान खरीद केंद्रों पर अब न तो बजट का रोना होगा न बोरों का। इसके लिए शासन ने बहराइच को डेढ़ करोड़ की राशि दी है। यह राशि सभी 63 क्रय केंद्रों को आवंटित कर दी गई है। बोरे की खेप भी भेजी गई है। ऐसे में अब धान की खरीद के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।
मौसम की मार के बावजूद जितने धान का उत्पादन हुआ है, उसको बेचने के लिए किसान मारा-मारा फिर रहा है। नवंबर के पहले दिन जिला प्रशासन ने सभी 14 विकासखंडों में 63 धान क्रय केंद्रों को खोलने का दावा किया था लेकिन इन क्रय केंद्रों का संचालन नहीं हो पा रहा था।
किसान क्रय केंद्र पहुंचते थे तो पैसे और बोरे के अभाव की सूचना मिलती थी। इस मामले में किसानों ने शिकायत की तब प्रशासन संजीदा हुआ। शासन को पत्र लिखा गया। शासन ने धान खरीद के लिए जिले में डेढ़ करोड़ का बजट आवंटित किया है।
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कमलेश पांडेय ने बताया कि सभी 63 क्रय केंद्रों को उनकी खरीद की क्षमता के अनुरूप बजट का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर पांच-पांच गांठ बोरे भेजे गए हैं।
एक गांठ में 500 बोरे रहते हैं। ऐसे में अब धान खरीद के लिए बोरों की कमी नहीं होगी। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि अब तक क्रय केंद्रों पर 162 टन धान की खरीद की जा चुकी है लेकिन अब रफ्तार बढ़ेगी। शीघ्र ही 52 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।