{"_id":"5d091f3a8ebc3e41086d6286","slug":"bsnl-services-stalled-in-the-district-consumer-disturbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में बीएसएनएल सेवाएं ठप, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में बीएसएनएल सेवाएं ठप, उपभोक्ता परेशान
Tue, 18 Jun 2019 10:58 PM IST
Praveen Singh
Amarujala Bureau/Bahraich
Amarujala Bureau/Bahraich
Published by: Praveen Singh
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल नेटवर्क में तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से पूरे जिले में मोबाइल, ब्राडबैंड और लैंड लाइन सेवाएं बाधित रहीं। देर शाम तक सेवाएं बहाल नहीं हो पायी थीं। मोबाइल बंद होने के चलते किसी भी अधिकारी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं बैंकों में नेटवर्क के अभाव में सर्वर डाउन रहा, जिससे बैंकिंग कार्य भी पूरी तरह प्रभावित हुए। दिन भर उपभोक्ता परेशान रहे।
जिले की 42 लाख की आबादी में लगभग एक तिहाई बीएसएनएल उपभोक्ता हैं। सामान्य उपभोक्ताओं के अलावा जिले के अधिकारियों के पास बीएसएनएल का ही सीयूजी नंबर है। इसके अलावा बैंकों में बीएसएनएल के ब्राडबैंड सेवाओं से नेटवर्किंग का कार्य होता है। लेकिन मंगलवार सुबह से अचानक जिले की पूरी बीएसएनएल सेवा ध्वस्त हो गई। मोबाइल से सिग्नल गायब हो गया। ब्राडबैंड ने काम करना बंद कर दिया।
पहले लोगों ने समझा कि नेटवर्किंग की सामान्य समस्या होगी, लेकिन बाद में पता चला कि पूरे जिले में बीएसएनएल सेवाएं अचानक ध्वस्त हो गईं। इस मामले में टीडीएम एसके मिश्रा से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल आउट आफॅ कवरेज एरिया बताता रहा। जिले के अन्य अधिकारियों के मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो सका। बीएसएनएल के मोबाइल के काम न करने से तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों का संपर्क भी जिला मुख्यालय से मंगलवार को कटा रहा। ऐसे में बैंकिंग कार्य के साथ-साथ प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
पयागपुर में तो 20 दिन से बीएसएनएल का नेटवर्क गायब
पयागपुर। पयागपुर में स्थित भारतीय संचार निगम लिमिटेड का लगभग 5.5 लाख रुपया विद्युत बिल बकाया था। इस पर पावर कॉर्पोरेशन ने सप्लाई काट दी। जबकि बीएसएनएल विभाग की ओर से डीजल नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे दूरसंचार का संचालन 20 दिन से ठप है। बीएसएनएल की सभी सेवाएं ध्वस्त हैं। नेटवर्क न होने से बैंक आने वाले उपभोक्ताओं का लेनदेन भी नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, इलाहाबाद बैंक में काफी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे, लेकिन नेटवर्क न होने उपभोक्ता पूरे दिन इंतजार कर लौटने को मजबूर रहे।