फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Brothers accidentally consumed poisonous substance, serious

Bahraich News: सगे भाइयों ने गलती से खा लिया विषैला पदार्थ, गंभीर

Sat, 29 Nov 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 29 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Brothers accidentally consumed poisonous substance, serious
सकटू।    -संवाद
चित्तौरा। टेमडिया गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां दो मासूम सगे भाइयों ने बृहस्पतिवार रात खाने का सामान समझकर गलती से विषैला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तुरंत बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


टेमडिया गांव निवासी रामअचल ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। रोज की तरह वह बृहस्पतिवार देर रात घर लौटे और साइकिल खड़ी करके खाना खाने चले गए। उसी समय उनके बेटे अन्नू (4) और सकटू (7) ने पिता की साइकिल में लटकी एक पॉलीथिन खोलकर उसमें रखे सामान को खाद्य पदार्थ समझकर खा लिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में दोनों की तबीयत खराब होने पर परिजन घबराकर उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड के चिकित्सकों ने बताया कि बच्चों ने जिस वस्तु का सेवन किया, उसमें कास्टिक सोडा जैसा हानिकारक रसायन था। फिलहाल दोनों मासूमों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिता बोले, किसने लटकाई पॉलिथीन, पता नहीं
पिता राम अचल ने बताया कि साइकिल में पॉलीथिन किसने लटकाई और उसमें क्या था, उसे पता नहीं। परिवार के लोग भी नहीं बता पा रहे कि बच्चों ने क्या खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed