फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Broke in and made off with goods worth three lakhs

Bahraich News: सेंध लगाकर तीन लाख का माल पार किया

Wed, 16 Sep 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 16 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Broke in and made off with goods worth three lakhs
मटेरा के भग्गड़वा गांव में चोरों द्वारा लगाई गई सेंध। 
मटेरा। भग्गड़वा गांव निवासी धर्मराज के घर में रविवार देर रात चोरों ने सेंध लगाकर नकदी, जेवर और पीतल के बर्तन समेत करीब तीन लाख का माल पार कर दिया। परिजन घर के बरामदे में सोते रहे और चोर पीछे के कमरे में सेंध लगाकर भाग गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पीड़ित धर्मराज के मुताबिक, रविवार रात वह परिजनों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात चोरों ने घर के पीछे बने कमरे में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद एक बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और फूल के कीमती बर्तन व अन्य सामान चोरी कर लिए। सुबह परिजनों के जागने पर घर का सामान बिखरा मिला तो सभी को चोरी की जानकारी हुई। धर्मराज ने बताया कि चोरी से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। उधर चोरी की घटना के चलते आसपास के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed