{"_id":"592b0a944f1c1bf114bdadba","slug":"bravo-muskan-garima-and-shivani","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाबाश! मुस्कान, गरिमा और शिवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाबाश! मुस्कान, गरिमा और शिवानी
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sun, 28 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
मुस्कान का मुंह मीठा कराते माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई इंटरमीडिएट का परीक्षाफल रविवार को दोपहर बाद घोषित हुआ तो मेधावी खुशी से उछल पड़े। परीक्षा की सफलता की खुशियां लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां देकर बांटीं। जिले में 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर मुस्कान माहेश्वरी ने टॉपर की सूची में नाम दर्ज कराया है। वहीं 94.5 प्रतिशत अंक पाकर गरिमा सिंह दूसरे और 93.8 प्रतिशत अंक पाकर पाकर शिवानी गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। इन मेधावियों के घरों पर जश्न का माहौल दिखा। मां-बाप खुशी से फूले नहीं समाए। सभी ने बच्चों को परीक्षा में सफलता की बधाई मिठाई खिलाकर दी।
सीबीएसई इंटरमीडिएट का परीक्षाफल दोपहर 12 बजे के बाद बोर्ड की ओर से घोषित किया गया, तो घरों और स्कूलों में परीक्षाफल देखने के लिए छात्र कंप्यूटर से चिपक कर बैठ गए। जिले में सीबीएसई के चार विद्यालय हैं, जिनमें इंटरमीडिएट के छात्र थे। परिणाम की घोषणा के बाद कंप्यूटर पर माउस क्लिक होने के साथ ही ज्यों-ज्यों परीक्षा परिणाम आते रहे। त्यों-त्यों छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कुराहट बढ़ती रही।
छात्र-छात्राएं एक दूसरे को सफलता की बधाई देते नजर आए। हालांकि ब्राडबैंड फेल होने से परीक्षा परिणाम देखने में बाधा हुई। लेकिन दोपहर बाद दो बजे के आसपास पुन: कनेक्टीविटी जुड़ने के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली। जो परीक्षा परिणाम सामने आए, उनमें संत पथिक विद्यालय पशुपति नगर की मुस्कान माहेश्वरी ने सर्वाधिक 95.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं।
विज्ञापन
जबकि डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की गरिमा सिंह ने 94.5 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा व संत पथिक विद्यालय की शिवानी गुप्ता ने 93.8 फीसदी अंक अर्जित कर टॉप टेन में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इन मेधावियों के घरों पर जश्न का माहौल है।
सीबीएसई के जो परीक्षा परिणाम सामने आए हैं। उनमें गणित, अंग्रेजी और केमिस्ट्री विषय का जलवा रहा। रसायन विषय में संतपथिक स्कूल की छात्रा मुस्कान ने 98 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। जबकि डिवाइन ग्रेस विद्यालय की छात्रा गरिमा ने अंग्रेजी में 95 प्रतिशत और बुद्धा पब्लिक स्कूल की छात्रा तान्या जैन ने गणित विषय में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसी तरह केमिस्ट्री में परीक्षाफल 93 प्रतिशत रहा। फिजिक्स में 95 और अंग्रेजी में 95 फीसदी औसत अंक छात्रों ने प्राप्त किया है।
डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की प्रबंधक छवि रायतानी व प्रदीप रायतानी ने ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से 25 हजार रुपये प्रति छात्र आर्थिक मदद दी जाएगी। जिससे छात्र-छात्राएं आगे की शिक्षा ग्रहण कर देश व समाज अपना योगदान दें सकें।